गुरुवार, जनवरी 05, 2012

! अगर लालू प्रधानमंत्री होते !

लालू प्रसाद यादव को तो सभी जानते हैं। वो वही करते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है. अब अगर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो भारत का तो नक्शा ही बदल जाएगा. और नक्शा बदले या न बदले कुछ तो बदलाव होंगे ही. इन बदलावों पर जरा अपनी नजरें इनायत करें:-


1. राष्ट्र परिधान:- धोती कुर्ता
2. राष्ट्र पेय:- ताजा भैंस का दूध
3. राष्ट्र पशु:- भैंस
4. राष्ट्र खेल:- गुल्ली डण्डा
5. राष्ट्र भाषा:- इंग्लिशवा
6. राष्ट्र खिलौना:- ए.के 47
7. राष्ट्र परिवार नियोजन योजना:- हम दो हमारे दर्जन
8. राष्ट्र डॉक्यूमेंट्री फिल्म:- लालू बन गया जेंटलमैन
9. राष्ट्र गाड़ी:- भैंस की सवारी
10. राष्ट्र स्लोगन:- जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा हमारा पीएम लालू